आग लगने से प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री जलकर राख 

डेराबस्सी,13 दिसंबर - (गुरमीत सिंह) - बरवाला सड़क पर रविवार प्रातःकाल करीब साढ़े पांच बजे प्लास्टिक का दाना बनाने वाली रिद्धि-सिद्धि  पोलीमर फैक्ट्री में अचानक आग गई। आग लगने के कारन फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।