रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में किसानों का धरना 84वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू,16 दिसंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों द्वारा जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में लगाया धरना आज 84वें दिन किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता गुरबचन सिंह चब्बा और सकत्तर सिंह कोटला के नेतृत्व में धरना निरंतर जारी है। इस दौरान किसानों द्वारा कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी की गई।