नेहा कक्कड़ जल्द बनने वाली है मां

मुंबई, 18 दिसंबर - हाल ही में बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी हुई है। उन्होंने सिंगर रोहनप्रीत को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब दोनों के अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल नेहा जल्द ही मां बनने वालीं हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को सांझा किया है। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहें हैं  कि नेहा शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट थी।