विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को पीएम मोदी ने किया संबोधित

नई दिल्ली, 24 दिसंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विश्व भारती, मां भारती के लिए गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चिंतन, दर्शन और मेहनत का एक साकार अवतार है। भारत के लिए गुरुदेव ने जो स्वप्न देखा था, उस सपने को असली रूप देने के लिए देश को निरंतर ऊर्जा देने वाली यह एक पूजनीय स्थल है।