मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन

चेन्नई, 07 जनवरी - मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उन्हें दिसंबर में नए स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। ईशा योग केंद्र के संस्थापक सद्गुरु ने ट्वीट कर मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल के निधन की जानकारी दी।