पैंगोंग झील के पास भारतीय जवानों ने दबोचा चीनी सैनिक 

लेह, 09 जनवरी - हाल ही में भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया। 8 जनवरी 2021 को सेना ने भारतीय वास्तविक नियंत्रण रेखा की तरफ एक चीनी सैनिक को पकड़ा। पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी इलाके में चीनी सैनिक को पकड़ा गया है। पीएलए के सैनिक ने भारतीय सीमा रेखा को लांघा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।