जिला मानसा के 10 वरिष्ठ भाजपा नेता शिरोमणि अकाली दल में शामिल

मानसा/बुढलाडा,15 जनवरी - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया, स्वर्ण सिंह राही) - केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध के चलते आज जिला मानसा के 10 वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।जानकारी देते हलका बुढलाडा के इंचार्ज डा. निशान सिंह ने बताया कि अकाली दल में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश समिति मैंबर सुखदेव सिंह फरवाही, बलविन्दर सिंह मल्ल सिंह वाला वरिष्ठ उप-प्रधान जिला मानसा और पूर्व उप-चेयरमैन मार्केट कमेटी बोहा, बलकार सिंह सहोता पूर्व उप-प्रधान एससी मोर्चा पंजाब, रविंदर कुमार शर्मा प्रधान युवा मोर्चा मंडल बुढलाडा, पार्षद जगतार सिंह तारी बोहा, सुरजीत कौर प्रांतीय मैंबर महिला मोर्चा पंजाब, रजिन्दर कुमार राजी पूर्व उप चेयरमैन मार्केट कमेटी भीखी, बलजीत सिंह चहल पूर्व मंडल प्रधान भीखी, बहादुर खान नेता अल्पसंख्यक फ्रंट और बघेल सिंह मानसा का नाम शामिल हैं।