हवस का शिकार बनाने आए प्रवासी मज़दूर द्वारा 24 वर्षीय लड़की की हत्या 

मोगा, 19 जनवरी - (गुरतेज सिंह बब्बी) - प्रवासी मज़दूर द्वारा एक 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या करने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक तलाकशुदा अमनदीप कौर बेटी बलविन्दर सिंह निवासी सिंघा वाला मोगा में एक सैलून पर काम करती थी और अपनी 4 साला की बेटी के साथ गांव में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। बीती देर शाम एक प्रवासी मज़दूर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए घर में दाखिल हो गया। जब उसने विरोध किया तो प्रवासी मज़दूर ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोषी प्रवासी मज़दूर संजीव कुमार को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।