मोगा में विजय सांपला का किसानों ने किया विरोध

मोगा, 8 फरवरी - (गुरतेज सिंह बोबी) - भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव नियुक्त एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला का आज मोगा में किसानों ने विरोध किया। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। पंजाब में हो रही पंचायती और नगर निगम चुनाव में उनको भाजपा द्वारा चुनाव ऑब्ज़र्वर भी लगाया गया है और वह चुनाव करके ही मोगा आए थे।