मृतक नवरीत सिंह के दादे के साथ सुखपाल खैहरा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस 

जालंधर, 16 फरवरी - (चिराग शर्मा) - 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान नवरीत सिंह की मौत मामले में सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवरीत सिंह के दादा हरदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं द्वारा इस घटना के बाद उनका साथ नहीं दिया गया। हरदीप सिंह ने अपील की कि किसान नेताओं को दीप सिद्धू, नौदीप कौर और लक्खा सिधाना की मदद करनी चाहिए।