जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर किसान जत्थेबंदियों ने रेलों का किया चक्का जाम

जालंधर, 18 फरवरी - (पवन) - भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और अन्य अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन और दकोहा फाटक पर खेती कानूनों के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए रेलों को रोका गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सीनियर नेता कश्मीर सिंह जंडियाला और अन्य नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए इन काले कानूनों को रद्द करने की मांग की।