मुंबई के समुद्र में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैरकर नौसेना नाविक की बेटी ने रचा इतिहास


नई दिल्ली ,18 फरवरी  नौसेना के एक नाविक की 12 वर्षीय बेटी जिया राय ने ऑटिज्म की समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 40 मिनट में तैरकर तय करके इतिहास बना दिया।