देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हुई - स्वास्थ्य मंत्रालय 

नई दिल्ली, 30 मार्च - केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हुई है। यह 4% से ज्यादा है। मृत्यु की संख्या 1,62,000 है। रिकवरी रेट 94% है। 10 ज़िले जहां सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है, उनमें से 8 ज़िले महाराष्ट्र के है।