पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में हो रहा है सुधार 


नई दिल्ली, 24 अप्रैल -   कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह एम्स में भर्ती हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, ‘सिंह की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। अब उन्हें बुखार नहीं है।’ सिंह (88) को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। 19 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।