राज्य में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सुबह तक लॉकडाउन रहेगा - प्रमोद सावंत

पणजी, 28 अप्रैल - गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया, “राज्य में 29 अप्रैल शाम 7 बजे से 3 मई सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। कैसिनो, होटल और पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं के लिए सीमाएं खुली रहेंगी।”