पूर्व विदेश राज्य मंत्री आरएल भाटिया का निधन

अमृतसर, 15 मई - (राजेश शर्मा) - गुरु नगरी से 6 बार सांसद रहे पूर्व विदेश राज्य मंत्री आरएल भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। शुक्रवार को सांस में तकलीफ होने की वजह से उन्हें फोर्टिंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया।  उन्होंने आज अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।