चोलांग टोल प्लाजा से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

टांडा उड़मुड़, 22 मई - (भगवान सिंह सैनी) - दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगबीर सिंह रसूलपुर के दिशा-निर्देशों के तहत केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि विरोधी कानूनों को वापस करवाने के लिए किये जा रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए चोलांग टोल प्लाजा से किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।