मुंबई में आम जनता के लिए लोकल ट्रेन पर एक हफ्ते बाद फैसला संभव

मुंबई, 07 जून - मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आम जनता के लिए लोकल ट्रेन पर एक हफ्ते में फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते बाद कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज मुंबई में अनलॉक के तहत कई छूट दी गई हैं।