स. मिल्खा सिंह का आज 5 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार 

चंडीगढ़,19 जून - ‘फ्लाइंग सिख’ पदमश्री स. मिल्खा सिंह का संस्कार आज पूरे सम्मान के साथ शाम 5 बजे किया जायेगा। उनका पार्थिव  चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थित आवास पर रखा गया है। उनके संस्कार के मौके प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, खेल जगत और प्रशासनिक शख्सियतों के आने की उम्मीद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किये जा रहे हैं।