सिक्किम: गहरी खाई में गिरा ट्रक, सेना के चार जवानों की मौत

गंगटोक, 30 जून - पूर्वी सिक्किम में आज सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे चारजवानों की मौत हो गई और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।