18 वर्षीय लड़का होगा ब्लू ऑरिजिन की स्पेस फ्लाइट का पहला यात्री

नई दिल्ली, 16 जुलाई - अमेजन के संस्थापक जैफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन की पहली यात्री उड़ान में उनके साथ पहले यात्री के तौर पर एक 18 साल का लड़का अंतरिक्ष में जाएगा। इस फ्लाइट में उड़ान भरने के साथ ही यह लड़का दुनिया का सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड बना लेगा।