गुजरात के अहमदाबाद में रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर

गुजरात, 06 अगस्त - अहमदाबाद में रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। रेजिडेंट डॉक्टर राहुल सिन्हा ने बताया, "गुजरात के लगभग 4,000 रजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।"रेजिडेंट डॉक्टर राहुल सिन्हा ने कहा, “पिछले साल जब महामारी आई थी तो सरकार ने कहा था कि अगर आप एक महीने ड्यूटी करते हो तो उसे दो महीना गिना जाएगा। पांच दिन पहले आए परिणाम में सरकार ने इसे वापस ले लिया। ये हमारे आत्मसम्मान के खिलाफ है।”