प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर किया मेजर ध्यानचंद को याद

नई दिल्ली, 29 अगस्त - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ,"आज मेजर ध्यानचंद जी की जंयती है। हमारा देश उनकी स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। 4 दशक बाद भारत को ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला। इस समय मेजर ध्यानचंद जहां भी होंगे वहां उनकी आत्मा को प्रसन्नता होगी।"