योगी सरकार ने यूपी में रात के कर्फ्यू में दी ढील


 नई दिल्ली  7 सितम्बर  - उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड मामलों में गिरावट को देखते हुए राज्य में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की और ढील दी है। रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक के बजाय अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा।