ठाकुर और प्रमाणिक ने टोक्यो पैरालंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित 

नई दिल्ली, 08 सितम्बर - दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।