अमेरिका ने 110 करोड़ रुपये की प्राचीन वस्तुएं भारत को लौटाईं


न्यूयॉर्क, 29 अक्टूबर - अमेरिका ने भारत को 248 प्राचीन बहुमूल्य वस्तुएं भारत को लौटा दीं हैं जिनका मूल्य करीब डेढ करोड़ डॉलर यानी 110 करोड़ रुपये बनता है। इन बहुमूल्य वस्तुओं में 12वीं सदी की नटराज की कांस्य प्रतिमा भी है।