भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ 'किशन दा' को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया

 
 नई दिल्ली 14 नवम्बर  भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ 'किशन दा' को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उनके ऊपर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। उनकी पत्नी शीला मरांडी, जो भाकपा माओवादी की सदस्य भी हैं, को भी गिरफ्तार किया गया। इनके साथ चार अन्य सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।