महीप कपूर और सीमा खान भी COVID-19 पॉजिटिव

मुंबई, 13 दिसंबर - कुछ ही देर पहले खबर आई कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा आज कोविड 19 पॉजिटिव हो गए हैं। इस खबर ने बॉलीवुड फैन्स समेत इंडस्ट्री को भी शॉक में डाल दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों इन दोनों एक्ट्रेसेज़ को कई पार्टियों में देखा गया था। अब, नवीनतम अपडेट के अनुसार, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और उनकी दोस्त सीमा खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।