फरहान अख्तर करने जा रहे हैं शादी, जाने कौन हैं फरहान की दुल्हनियां

मुंबई, 04 जनवरी - बॉलीवुड सुपरस्टार और जावेद अख़्तर के बेटे फरहान अख्तर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आए हैं। ऐसे तो फरहान अख्तर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार फरहान अपने विवाह को लेकर सुर्खियों में आए हैं। फरहान अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। बीते काफी लंबे समय से दोनों के शादी की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं क्योंकि इन्हें एक-दूसरे का साथ पसंद है।