पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची


नई दिल्ली, 04 फरवरी - पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और आनंद शर्मा का नाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।