पेरिस: एचआईवी की खोज करने वाले नोबेल विजेता वायरोलॉजिस्ट ल्यूक का निधन

पेरिस, 12 फरवरी - के मशहूर फ्रांसीसी शोधकर्ता और वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्तैनियर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें एचआईवी वायरस को खोज के लिए 2008 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हालांकि, हाल ही में उन्हें कोरोना वायरस के बारे में भ्रम फैलाने पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि पेरिस के एक अस्पताल में 8 फरवरी, 2022 को मॉन्तैनियर  का निधन हो गया।