परफ्यूम निर्माता जिघाराना ने न्यूयॉर्क में किया मेड-इन-इंडिया परफ्यूम लॉन्च 

न्यूयॉर्क, 15 फरवरी - परफ्यूम निर्माता जिघाराना ने न्यूयॉर्क में अपना मेड-इन-इंडिया परफ्यूम लॉन्च किया। इस मौके पर भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने कहा कि, "यह संभवत: पहली बार है कि आपके पास कन्नौज (यूपी) से भारतीय इत्र है, वह भी ऐसे समय में जब हम भारत की आजादी के 75 साल मना रहे हैं।" 
न्यूयॉर्क में जिघाराना के सीईओ स्वप्निल पाठक शर्मा का कहना है कि, "हम इस उत्पाद को 'जिघाराना द्वारा विकास खन्ना' कहते हैं। यह भारतीय पाक कला को समर्पित मसालों और फूलों का मिश्रण है। हम अपने गृहनगर, भारत की परफ्यूम राजधानी कन्नौज को समर्पित एक परफ्यूम भी लॉन्च करेंगे। हमने इसका नाम 'कन्नौज' रखा है।"