मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन


मुंबई, 16 फरवरी - गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने ही बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रू-ब-रू करवाया था।