राजासांसी में बिना पासपोर्ट व वीजा के घूम रही रूसी युवती गिरफ्तार

राजासांसी, अजनाला, 22 फरवरी - (हेर, खीवां, ढिल्लों) - नगर राजासांसी में घूम रही एक रूसी लड़की को थाना राजासांसी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना राजासांसी की पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार इस लड़की से न तो वीजा मिला है और न ही पासपोर्ट, जिसके बाद राजासांसी पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।