अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने फोरशोर सेक्टर में जहाजों की निर्धारित नौकायन को रद्द किया

 

नई दिल्ली,20 मार्च  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने फोरशोर सेक्टर (पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच की सेवाएं) में जहाज़ों की निर्धारित नौकायन को रद्द किया है और यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर - 1-800-345-2714 जारी किया है।