मुंबई: नितिन गडकरी हुए चीनी और इथेनॉल भारत सम्मेलन 2022 में शामिल

मुंबई, 20 मार्च - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चीनी और इथेनॉल भारत सम्मेलन 2022 में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, "यह साल काफी दिनों के बाद चीनी उद्योग के लिए अच्छा साल रहा है, क्योंकि सालों बाद इस क्षेत्र ने निर्यात भी किया। चीनी मिलों की हालत ठीक है। हिंदुस्तान में शुगर केन का प्रोडक्शन भी बढ़ रहा है।"