CSK की कप्तानी पर धोनी ने लिया बड़ा फैसला, रविंदर जडेजा को सौंपी कमान


नई दिल्ली, 24 मार्च - महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। चेन्नई की कमान अब रवींद्र जडेजा के हाथों में है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। सीएसके आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है।