दिल्ली में अगले 5 साल में 20 लाख नई नौकरियां लायी जाएंगी - मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली, 26 मार्च - दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, "आज दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज़्यादा है, जीडीपी ग्रोथ सबसे बढ़िया चल रहा है। ऐसे में आज ये सपना देखना कोई बड़ी चीज नहीं है कि दिल्ली में अगले 5 साल में 20 लाख नई नौकरियां आ जाएंगी और हम ये करके दिखाएंगे।"