चीन के शंघाई तक पहुंचा कोरोना का कहर, सोमवार से चरणबद्ध लॉकडाउन का आदेश

 

शंघाई , 26 मार्च - चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस की नई लहर का कहर देखने को मिल रहा है। सुदूर प्रांतों से होते हुए महामारी का कहर देश के आर्थिक केंद्र शंघाई तक पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी एफपी ने बताया कि हालात को देखते हुए सोमवार से शंघाई में चरणबद्ध लॉकडाउन लगाया जाएगा।