यूक्रेन संकट : यूएनएचआरसी से रूस के निलंबन पर आज मतदान


संयुक्त राष्ट्र, 07 अप्रैल - रूस-यूक्रेन युद्ध के 42वें दिन बुधवार को रूसी तोपखाने ने यूक्रेनी शहर मैरियूपोल और खारकीव को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई पश्चिमी देशों द्वारा मॉस्को के खिलाफ कीव और बूचा में किए गए रूसी सेना के युद्ध अपराध की प्रतिक्रिया में लगाए गए और अधिक प्रतिबंधों के जवाब में की गई। इधर, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस के निलंबन को लेकर आज यानी गुरुवार को मतदान होना है। रूस के निलंबन का यह प्रस्ताव अमेरिका की ओर से रखा गया है।