राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान ने की भारत की तारीफ, कहा- हिन्दुस्तान एक खुद्दार देश

 

 नई दिल्ली, 08 अप्रैल - राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान ने भारत की तारीफ की और कहा कि हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति आजाद नीति है। इमरान ने कहा कि भारत के खिलाफ किसी सुपरपावर की जुर्रत नहीं है कि वो कुछ बोल दे। भारत रूस से तेल इम्पोर्ट कर रहा है लेकिन कोई उसे कुछ बोल नहीं सकता है। मैं भी यही कहता हूं कि मेरे 22 करोड़ लोगों के फायदे के लिए जो हो वो मैं करुंगा।