आईपीएल 2022: कोरोना की वजह दिल्ली-पंजाब मैच पुणे से मुंबई शिफ्ट


नई दिल्ली, 19 अप्रैल - आईपीएल 2022 में कोरोना का अटैक हो चुका है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मिचेल मार्श कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट और टीम डॉक्टर साल्वी भी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद बुधवार को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच पर खतरे का साया मडंराने लगा था। यह मैच पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होना था, लेकिन अब यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही कराया जाएगा। बीसीसीआई ने खुद प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है।