दिल्ली के मयूर विहार मेंं स्थानीय बीजेपी नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या


नई दिल्ली, 21 अप्रैल - राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में कल सरेआम स्थानीय बीजेपी नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस और कुछ अन्य अहम सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।