कल होगा सिद्धू मूसेवाले का अंतिम संस्कार 

मनसा, 30 मई - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया / बलविंदर सिंह धालीवाल) - डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम द्वारा सिद्धू मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे गांव मूसा में किया जाएगा। मृतक सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल में ही रखा जाएगा और 31 मई को अंतिम संस्कार किया जाएगा।