पबजी खेलने से रोकने पर नाबालिग लड़के ने गोली मारकर की मां की हत्या


लखनऊ, 08 जून - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक 16 साल के लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़के को मां ने गेम खेलने से रोका था। जिसके बाद लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि लड़का गेम खेलने का आदी था।