दिल्ली में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 32 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जून - दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक ही मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। घर में लड़की के अकेली होने पर आरोपी ने यह अपराध किया।