दिल्‍ली: छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश


नई दिल्ली, 2 जुलाई  शनिवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद भी दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होती रहेगी। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री रह सकता है। 5 और 6 जुलाई को बारिश बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। 7 जुलाई को बारिश एक बार फिर हल्की हो जाएगी और तापमान 36 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।