भारत सरकार कुछ ऐसा कर रही है जिससे प्रजातंत्र का नुकसान हो रहा है - यशवंत सिन्हा

लखनऊ, 07 जुलाई - विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि, "भारत की सरकार कुछ ऐसा कर रही है जिससे प्रजातंत्र का नुकसान हो रहा है, जैसे चुनी हुई प्रदेश की सरकारों को गिराना। हमने देखा महाराष्ट्र में क्या हुआ, उसके पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश मेघालय जैसे राज्यों में क्या हुआ। हम सब जानते हैं कि क्या खेल हुआ। अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो अगर इस प्रकार की चीज़ होती है तो राष्ट्रपति का कर्तव्य बनता है भारत सरकार को रोका जाए।"