चीन ने बनाई अजीबो-गरीब आइसक्रीम


नई दिल्ली, 08 जुलाई - चीन ने एक ऐसी आइसक्रीम बनाई है, जो आग में भी नहीं पिघलती। चीन के लग्जरी आइसक्रीम ब्रैंड Zhong Xue Gao या Chicecream ने यह आइसक्रीम बनाई है। आइसक्रीम का यह ब्रैंड चीन के कई शहरों में काफी लोकप्रिय है। आग से भी नहीं पिघलने वाली इस आइसक्रीम का नाम 'Hermes of Ice Cream' है।