आज रात होगा सुपरमून का दीदार, धरती के पास आएगा चंद्रमा


न्यूयॉर्क, 13 जुलाई - यदि आप पिछले माह सुपरमून देखने से चूक गए हैं, तो आज दोबारा इसका दीदार होगा। आज चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।